कोल्हानचाईबासा

एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई तुलसीदास जयंती

चाईबासा: एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में भगत सिंह सदन की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर भक्तिकाल के महान कवि एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तुलसीदास के साहित्य, आदर्शों और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-यज्ञ के साथ हुई। इसके बाद गोस्वामी तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्राचार्य-सह-एआरओ ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों को तुलसीदास के जीवन और साहित्य से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास की रचनाएं सत्य, मर्यादा, कर्तव्य, करुणा और सदाचार जैसे जीवन-मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षक एस. बी. सिंह ने तुलसीदास को समर्पित कविता का पाठ किया। विद्यार्थियों के एक समूह ने तुलसीदास के प्रसिद्ध दोहों का सस्वर वाचन करते हुए उनके सरल अर्थ और जीवनोपयोगी संदेश को प्रस्तुत किया। विद्यार्थी अक्षित मिश्रा ने तुलसीदास पर आधारित कविता सुनाई, जबकि छात्रा सान्वी कुमारी ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया।

दोहा-वाचन, कविता-पाठ और वैदिक हवन-यज्ञ से विशेष प्रार्थना सभा ज्ञानवर्धक, आध्यात्मिक और प्रेरणादायी रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तुलसीदास के साहित्य और उनके जीवन-मूल्यों को समझने तथा उन्हें अपने आचरण में अपनाने की प्रेरणा मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!