Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

बड़ा नीमडीह शीतला-महावीर मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता:श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर चाईबासा के बड़ा नीमडीह स्थित शीतला-महावीर मंदिर परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। शिव भक्त शिवम साव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

सुबह मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद सामूहिक रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर में मंदिर परिसर में भव्य भंडारा शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाओं और बच्चों की भी अच्छी भागीदारी रही।

शिव भक्त शिवम साव ने बताया कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार को प्रत्येक वर्ष मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य भगवान शिव की आराधना के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण और सेवा करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई ने भी शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। वहीं, प्रताप कटियार महतो ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की सराहना की और आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नीरज संदवार, मनीष राम, अनूप सुल्तानिया, रितेश कुमार पिंटू, नवीन गुप्ता, विप्लव सिंह, शुरू नंदी, चंदन साव, सोनम साव, भावेश रजक, जगदीश निषाद, आकाश कुमार, राहुल सिंह, सुजीत विश्वकर्मा, बाबूराम लागुरी और रंजन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं को सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!