कोल्हान

*कमारहातु पुस्तकालय को उच्च शिक्षा के लिए मिलीं 60 पुस्तकें, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद*

चाईबासा: शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कमारहातु पुस्तकालय को करीब 60 पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। चाईबासा निवासी श्रेया मिश्रा, जो पेशे से शिक्षिका हैं और वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं, ने अपने सौजन्य से ये पुस्तकें पुस्तकालय को भेंट कीं। इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिन्हा ने सहयोग किया।

पुस्तकों को पुस्तकालय के संरक्षक एवं मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम की उपस्थिति में सौंपा गया। इन पुस्तकों से पुस्तकालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की तैयारी और अध्ययन में सहायता मिलेगी।

इस मौके पर श्रेया मिश्रा की पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है। पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए उपयोगी सामग्री मिल सकेगी। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी में भी लाभ होगा।

सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिन्हा ने इस पहल में सहयोग करते हुए शिक्षा के प्रसार के लिए समाज के लोगों से आगे आने की अपील की। वहीं, पुस्तकालय से जुड़े लोगों ने पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए श्रेया मिश्रा और विवेक कुमार सिन्हा के प्रति आभार जताया।

मौके पर शिक्षक कृष्णा देवगम, पुस्तकालय के विद्यार्थी अमन देवगम, प्रधान देवगम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!