Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

विजयवर्गीय महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

चाईबासाप्रकाश गुप्ता: विजयवर्गीय महिला मंडल, चाईबासा शाखा की ओर से हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। होटल सैफरन सूट में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याएं पारंपरिक लहरिया परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं और सावन के उत्सव का जमकर आनंद उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की सभी सदस्याओं के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को सुहाग पिटारी भेंट की गई। इसके बाद महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान महिलाओं ने खूब मस्ती की और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

सावन तीज के विशेष अवसर पर महिला मंडल की सदस्य किरण विजय और पुष्पा विजय की ओर से उपस्थित महिलाओं को उपहार भी भेंट किए गए। उपहार पाकर महिलाओं में खुशी देखने को मिली। इसके बाद सभी सदस्याओं ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिलाओं ने नाच-गाने और सावन के पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव को यादगार बनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।

महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजने तथा आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता को भी बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में सुनीता विजय, हेमा विजय, किरण विजय, बबली विजय, कोमल विजय, प्रीति विजय, रेणु विजय, पिंकी विजय, प्रिया विजय, पुष्पा विजय, रेखा विजय, खुसबू विजय, बिंदु विजय, रानी विजय, निशा विजय, इंद्रा विजय, ज्योति विजय और लक्ष्मी विजय सहित महिला मंडल की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!