कोल्हान

*कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध*

चाईबासा: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम ने शनिवार को चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर काला दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता और पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता के मताधिकार और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर निर्भर करती है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना और संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने कहा कि काला दिवस मनाने का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और चुनावी निष्पक्षता से जुड़े सवालों पर जनता का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल मतदान करने का अधिकार नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और उसकी आवाज का आधार है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है, ताकि लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा से जुड़ा है। पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा मताधिकार की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी मायाधर बेहरा, चन्द्रशेखर दास, रईस रिजवी छब्बन, सह प्रभारी नितिमा बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, पुरुषोत्तम दास पान, दिकु सावैयां, सिकुर गोप, सोमा पुरती, अशोक मुंडरी, कैरा बिरुवा, सत्याशीला हेमब्रम, अशोक बारिक, मोहन सिंह हेमब्रम, अशरफुल होदा, राखी सालूजा, इम्तियाज खान, जया सिंकु, प्रदीप बाग, विजय लक्ष्मी सिंकु, राकेश सिंह, संजय रवि, राजीव बोयपाई, सनातन बिरुवा, सुल्तान अहमद, चन्दन यादव, करण सोनकर, हेमंत भंज और भोलेनाथ बोदरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!