कोल्हान

अतुल राज का SGFI के आगामी इवेंट्स के लिए चयन, गुलमोहर हाई स्कूल में खुशी

जमशेदपुर। टेल्को कॉलोनी स्थित गुलमोहर हाई स्कूल के छात्र एवं क्रिकेट टीम के कप्तान अतुल राज का चयन एसजीएफआई (School Games Federation of India) के आगामी इवेंट्स के लिए किया गया है। यह उपलब्धि विद्यालय और शहर के लिए गौरव की बात है।

हाल ही में हरियाणा के करनाल में आयोजित 7वीं CISCE नेशनल अंडर-19 बॉयज क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार-झारखंड टीम ने प्रथम रनरअप स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में अतुल राज ने टीम की कप्तानी की और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसके बाद चयन समिति ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए आगामी SGFI इवेंट्स के लिए उनका चयन किया है।

टीम के कोच प्रथम कुमार ने बताया कि गुलमोहर हाई स्कूल के दो छात्रों अतुल राज और पीयुष राज का चयन CISCE नेशनल अंडर-19 बॉयज क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

अतुल राज गुलमोहर हाई स्कूल की कक्षा 11वीं-सी के छात्र हैं, जबकि पीयुष राज कक्षा 10वीं-ए में अध्ययनरत हैं। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!