कोल्हान

*7 अक्टूबर को गांधी मैदान में जुटेगा भाजपा परिवार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण* 

चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश भाजपा ने एक माह के दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े 16 प्रमुख कार्यक्रम तय किए हैं।

इसी अभियान के तहत 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चाईबासा के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन देख और सुन सकेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल, सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

पश्चिमी सिंहभूम में 7 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान में जुटेंगे।

भाजपा की ओर से शहर के नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। पार्टी की ओर से बताया गया कि 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे गांधी मैदान में पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान, चाईबासा में 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!