Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*बंदगांव की महिला मेट दीदियों को ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण*

चाईबासा: उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में बंदगांव प्रखंड की महिला मेट के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन गैर सरकारी संस्था लीड्स के तत्वावधान में किया गया।

कार्यशाला में बंदगांव प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचीं महिला मेट दीदियों ने अपने कार्य अनुभव साझा किए। इस दौरान महिला मेट दीदियों के लिए तैयार पुस्तक का विमोचन उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान से संबंधित जानकारी दी गई। महिला मेट को जल सुरक्षा, बुनियादी ग्रामीण अवसंरचना, ग्रामीण आजीविका तथा आपदा से बचाव सहित चार प्रमुख श्रेणियों में कुल 375 योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में आगामी 2 अक्टूबर को सभी ग्रामों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिला मेट को बताया गया कि विकसित ग्राम की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर जरूरत के अनुसार योजनाओं का चयन किया जाए तथा ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं को स्वीकृति दिलाई जाए।

कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक परियोजना पदाधिकारी, जिला परिषद के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्था लीड्स, कलामंदिर और सपोर्ट के टीम लीडर एवं कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!