Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंड

कोल्हान की सभी सीटों पर संगठन मजबूत करने की रणनीति, आजसू की अहम बैठक 27 अगस्त को

रांची: आजसू पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर 27 अगस्त, गुरुवार को रांची के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो करेंगे।

बैठक में सभी प्रमंडल प्रभारी, जिला संयोजक, विधानसभा स्तर के बीएलए-1, जिला अध्यक्ष, नवनियुक्त युवा आजसू प्रभारी समेत विभिन्न जिलों के नामित पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।

विशेष रूप से कोल्हान प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के पदाधिकारियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।

पार्टी की ओर से पश्चिमी सिंहभूम के लिए नंदलाल बिरुआ, पूर्वी सिंहभूम के लिए सागेन हांसदा तथा सरायकेला-खरसावां के लिए सत्यनारायण महतो को नामित किया गया है। बैठक में इन क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

आजसू पार्टी के लिए यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों से आने वाले दिनों में पार्टी की क्षेत्रीय रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!