कोल्हानझारखंड

Baharagoda : उईनाला मारपीट मामले में नामजद आरोपी गोपी देहुरी गिरफ्तार

बहरागोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

  • मारपीट मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पहुंचा जेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के उईनाला गांव में हुए मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी गोपी देहुरी (पिता- हेजू देहुरी) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके खिलाफ दर्ज मामले के आधार पर हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्व. महावीर यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 48/2026 के तहत दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 48/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और उचित मार्गरक्षण के साथ माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!