POTKAकोल्हान

Potka : कोवाली पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश कर लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलाया

तीन दिनों से घर से लापता मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सकुशल सौंपा गया परिवार को

  • पुलिस की संवेदनशीलता से परिवार को मिला अपनों का साथ

पोटका : कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए तीन दिनों से लापता एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाया। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के बिष्टुपुर साउथ पार्क निवासी 55 वर्षीय नरदेव महानंद 16 अगस्त से अपने घर से लापता थे। मंगलवार देर रात गश्ती के दौरान थाना प्रभारी हल्दीपोखर टीओपी के समीप वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो अकेले भटकता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर काफी प्रयास के बाद उसने अपना नाम और पता बताया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : उईनाला मारपीट मामले में नामजद आरोपी गोपी देहुरी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही हल्दीपोखर टीओपी पहुंचे परिजन

थाना प्रभारी ने तत्काल संबंधित व्यक्ति के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नरदेव महानंद के भाई लक्ष्मण महानंद सहित अन्य परिजन हल्दीपोखर टीओपी पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पुष्टि के बाद नरदेव को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया। लंबे समय बाद अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और कोवाली पुलिस की तत्परता एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!