राज्य

सिल्ली थाना प्रभारी को ब्रह्माकुमारी मीना बहन ने बांधी राखी, दिया ईश्वरीय संदेश

मुरी: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मीना बहन ने सिल्ली थाना परिसर में थाना प्रभारी सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वरीय सौगात भेंट की।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी मीना बहन ने पुलिसकर्मियों के मस्तक पर आत्म-स्मृति का तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु, सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि पवित्रता और विकारों से रक्षा का पावन संकल्प भी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात समर्पित भाव से कार्य करता है। ऐसे में ईश्वरीय शक्ति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने से आंतरिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त होती है।

सिल्ली थाना प्रभारी ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के व्यस्त और तनावपूर्ण माहौल के बीच इस तरह के आध्यात्मिक आयोजन मन में शांति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान थाना के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय ब्रह्माकुमार भाई-बहन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!