Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

सोपोडेरा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन, कल्पनी मंदिर की थीम पर बनेगा आकर्षक पंडाल

जमशेदपुर। परसुडीह के मध्य सरजामदा पंचायत अंतर्गत सोपोडेरा स्थित न्यू शिव मंदिर जूनियर क्लब परिसर में मंगलवार को श्री गणेश पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित भूमि पूजन में श्रद्धालुओं और क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया !

भूमि पूजन मध्य सरजामदा पंचायत की मुखिया बसंती गुप्ता, क्लब अध्यक्ष विमल पाल एवं क्लब के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस वर्ष न्यू शिव मंदिर जूनियर क्लब की ओर से कल्पनी मंदिर की थीम पर आकर्षक गणेश पूजा पंडाल तैयार करने की तैयारी की जा रही है। पंडाल निर्माण को लेकर क्लब सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, माता का जागरण और भंडारे का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल है। आयोजकों के अनुसार पूजा के दौरान सोपोडेरा और आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।

न्यू शिव मंदिर जूनियर क्लब की ओर से वर्ष 2009 से लगातार गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।

भूमि पूजन के अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, सचिव अश्वनी प्रताप सिंह, एमडी शुक्ला, अशोक गुप्ता, आशुतोष उपाध्याय, रामलगन शर्मा, देवी शर्मा, सौरभ शर्मा, रवि गुप्ता, विपिन शर्मा, पंकज प्रजापति, साहिल, जिगर सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!