जमशेदपुर में दोस्ताना बास्केटबॉल और फुटबॉल मैच में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल लुपुंगगुटू की टीम का शानदार प्रदर्शन
लोयोला स्कूल बिष्टुपुर में आयोजित मुकाबले में सेंट जेवियर्स ने बास्केटबॉल के किशोर-किशोरी और फुटबॉल किशोर वर्ग में जीत दर्ज की; पूजा बोदरा, मोंटी बारिक और डायमंड कुंकल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जमशेदपुर: लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर की ओर से आयोजित दोस्ताना बास्केटबॉल एवं फुटबॉल मैच में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, लुपुंगगुटू की टीम ने जीत दर्ज की। बुधवार को आयोजित खेल कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल बैंड की सुरीली और शानदार प्रस्तुति के साथ हुई। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल के किशोर एवं किशोरी वर्ग तथा फुटबॉल के किशोर वर्ग में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की टीम विजेता रही। बास्केटबॉल में पूजा बोदरा और मोंटी बारिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जबकि डायमंड कुंकल को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। इस अवसर पर लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के रेक्टर फादर माइकल टी. राज और प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नाडीस ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के हेडमास्टर फादर किशोर लुगुन और फादर संजय का स्वागत किया। कार्यक्रम में फादर ऑस्कर होरो, सुपीरियर, लोयोला स्कूल टेल्को, फादर जेराल्ड रवि डिसूजा, राजीव तलवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलएए तथा एलएए के अन्य प्रतिष्ठित सदस्य भी उपस्थित रहे। दोस्ताना मुकाबले के माध्यम से दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को खेल भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला।




