Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : कागल नगर बाजार एवं बस्ती की बिजली समस्या का जल्द होगा समाधान – सुबोध श्रीवास्तव

दो वर्षों से बिजली संकट झेल रहे बस्तीवासियों ने जदयू जिलाध्यक्ष के समक्ष रखी समस्या

  • एक-दो दिनों में समाधान की दिशा में पहल का आश्वासन

जमशेदपुर : कागल नगर बाजार एवं उससे सटे बस्ती क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपनी परेशानी साझा की। प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान बस्तीवासियों ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से क्षेत्र में बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य आवश्यक कार्यों में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए जिलाध्यक्ष से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में ध्वजारोहण

विधायक सरयू राय के निर्देश पर होगी आवश्यक कार्रवाई

बस्तीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देशानुसार एक-दो दिनों के भीतर बिजली समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी बस्ती को लंबे समय तक बिजली जैसी आवश्यक सेवा से वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्या के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज, महानगर सचिव विनोद सिंह, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा यादव, लक्ष्मी कर्मकार, सुरेश लोहार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!