Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में ध्वजारोहण

यूनियन प्रांगण और ग्राम विकास केंद्र में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह, महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

  • कर्मचारियों के हित और संस्थान की प्रगति में योगदान देने का आह्वान
  • यूनियन और प्रबंधन के सामंजस्य को बताया विकास की आधारशिला

जमशेदपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यूनियन प्रांगण में टाटा साहब की प्रतिमा के समक्ष यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, ईआर हेड सौमिक रॉय, एलेन जोसेफ, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें – नागेंद्र कुमार

ग्राम विकास केंद्र में संयुक्त रूप से किया गया ध्वजारोहण

इससे पूर्व टाटा मोटर्स के ग्राम विकास केंद्र परिसर में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड सौमिक रॉय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एलेन जोसेफ, बाबूलाल, ग्राम विकास केंद्र के कर्मचारी, यूनियन सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। अपने संबोधन में आरके सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश आजादी के बाद से लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने भी कर्मचारियों, समाज और राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी निरंतर विकास कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : स्वतंत्रता दिवस पर बहड़ागोड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

संविधान की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट रहने का संदेश

महामंत्री आरके सिंह ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे संस्थान की उन्नति और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करें तथा आने वाली हर चुनौती का एकजुट होकर सामना करें। उन्होंने संविधान की रक्षा, राष्ट्रीय एकता और देश की उन्नति के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। वहीं ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन और प्रबंधन हमेशा मिलकर कंपनी, कर्मचारियों और समाज के हित में कार्य करते रहे हैं और आगे भी यह सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!