Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंडराज्यसरायकेला

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रापचा के पास एलपीजी सिलेंडरों से लदा वाहन पलटा, 50 से अधिक सिलेंडर सड़क पर बिखरे

गम्हरिया:- सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को रापचा के समीप एलपीजी सिलेंडरों से लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। वाहन में 50 से अधिक सिलेंडर लदे होने के कारण हादसे के बाद कुछ देर के लिए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, एलपीजी सिलेंडरों से लदा वाहन रांची से गम्हरिया स्थित एचपी गैस गोदाम की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार तेज थी। रापचा के समीप मुख्य सड़क किनारे बने गड्ढे की चपेट में आने के बाद चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदे 50 से अधिक गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए।

पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों को दूसरे वाहन में किया गया शिफ्ट

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर बिखरे सभी सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से दूसरे वाहन में शिफ्ट कराया गया।

गम्हरिया थाना के एएसआई विशु उरांव ने बताया कि वाहन पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सभी सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से दूसरे वाहन में शिफ्ट करा दिया गया है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में लदे सिलेंडर खाली थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को भी सामान्य करा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!