Jamshedpurखेलजमशेदपुरलोकल न्यूज़सरायकेलासरायकेला खरसावाँ

सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे विजेता प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल में लिया हिस्सा

सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 18 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए विजेता प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो और बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उप विकास आयुक्त, विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, मीडिया प्रतिनिधि समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की ओर से उपस्थित अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद सभी अतिथियों ने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों की सूची भी तैयार की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!