Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
सरायकेलासरायकेला खरसावाँ

सरायकेला-खरसावां में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने का निर्देश

डीसी नितिश कुमार सिंह ने APAAR ID की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, स्मार्ट क्लास, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा

सरायकेला-खरसावां: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयवार एवं प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान APAAR ID जनरेशन में धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विद्यालयों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। किसी कारणवश छूटे हुए बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र, आधार एवं बैंक खाता शीघ्र खुलवाने को कहा गया। उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कम उपस्थिति वाले विद्यालयों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन, पोशाक सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत बच्चों को समय पर उपलब्ध कराने तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्यालयों में नियमित गुरु गोष्ठी आयोजित करने तथा शिक्षकों के बीच शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की प्रगति एवं विद्यालय स्तर की समस्याओं को लेकर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा, व्यवहारिक ज्ञान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता प्रदान करने तथा कक्षाओं में दीवार लेखन एवं आईसीटी आधारित शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग करने पर भी बल दिया गया। स्मार्ट क्लास के उपयोग की समीक्षा करते हुए ऐसे सभी विद्यालयों में, जहां स्मार्ट क्लास के उपकरण उपलब्ध हैं, शत-प्रतिशत स्मार्ट क्लास संचालित कराने का निर्देश दिया गया। जिन विद्यालयों में उपकरण खराब होने के कारण स्मार्ट क्लास का संचालन बाधित है, वहां आवश्यक समन्वय स्थापित कर उपकरणों की मरम्मत कराने और स्मार्ट क्लास पुनः शुरू करने को कहा गया। विद्यालयों में विद्युत सेवा, शौचालय, पेयजल एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही रोस्टर के अनुसार नियमित स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित कराने तथा संबंधित एमओआईसी के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने को कहा गया। किशोरियों को किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित बीडीओ एवं सीडीपीओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विभिन्न शैक्षणिक सूचकांकों एवं बच्चों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए अंक एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार कर सकारात्मक पहल के साथ कार्य करने को कहा गया। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक जवाबदेही है और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी को दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में प्रभावी अनुश्रवण एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार समेत सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!