Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूम

तुईबीर पंचायत भवन में वृद्धजनों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा, भरण-पोषण और संपत्ति संबंधी अधिकारों की दी जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी किया जागरूक

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के तुईबीर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीएलवी हेमराज निषाद और पीएलवी रत्ना चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को वृद्धजनों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न स्थानों और सेवाओं में विशेष सुविधाओं का प्रावधान है तथा बीमा योजनाओं में भी उनके लिए अतिरिक्त छूट की व्यवस्था की जाती है। ग्रामीणों को बताया गया कि वृद्धजनों को अपने उत्तराधिकारियों से भरण-पोषण के लिए भत्ता प्राप्त करने का अधिकार है। इसके अलावा अपनी मेहनत से अर्जित चल एवं अचल संपत्ति का अपनी इच्छा के अनुसार बंटवारा करने का भी अधिकार है। यदि किसी वृद्धजन को भरण-पोषण नहीं मिलता है तो वह इसके लिए संबंधित प्राधिकार में आवेदन कर सकता है। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी और पेंशन योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता तथा वृद्धजनों से जुड़े कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। पीएलवी ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान और उनकी सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी प्रकार की कानूनी समस्या, उत्पीड़न या अधिकारों के हनन की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहने तथा उनके सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन की रक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। मौके पर पंचायत की मुखिया ज्योत्सना देवगम, पंचायत सचिव रजनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!