कोल्हानचाईबासा

चाईबासा: रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 65 लोगों की हुई जांच

शहीद पार्क के समीप आयोजित शिविर में बीपी, ब्लड शुगर, लंबाई और वजन की जांच, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

चाईबासा: रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से रविवार को शहीद पार्क गेट के समीप निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक चले शिविर में कुल 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

बीपी और ब्लड शुगर की हुई जांच

शिविर में लोगों की लंबाई, वजन, रक्तचाप और रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच की गई। जांच के दौरान चिकित्सकीय टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

आसपास के लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

समय पर बीमारी की पहचान में मददगार

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष अमित पोद्दार ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान में भी मददगार होते हैं।

स्वर्गीय अक्षत मूंधड़ा की स्मृति में आयोजित हुआ शिविर

यह सेवा कार्य रोटेरियन सुशील मूंधड़ा की ओर से उनके स्वर्गीय सुपुत्र अक्षत मूंधड़ा की पुण्य स्मृति में प्रायोजित किया गया। शिविर का संचालन डॉ. सौम्या सेनगुप्ता और सदर अस्पताल चाईबासा की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से किया गया।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने चिकित्सकीय टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

रोटरी क्लब के सदस्य रहे मौजूद

शिविर में अमित पोद्दार, सुशील मूंधड़ा, अनिल शर्मा, महेश खत्री, सौरव प्रसाद, सुशील चौमाल और रमेश चंद्र दत्तानी सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से डॉ. सौम्या सेनगुप्ता, सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम, क्लब के सदस्यों और शिविर में पहुंचे नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!