Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
मनोहरपुर

मनोहरपुर में गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर

ट्रैक्शन ऑफिस के पास डाउन लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा, मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भेजा गया

मनोहरपुर: गुरुवार रात करीब 8:30 बजे मनोहरपुर रेलवे ट्रैक्शन विभाग में कार्यरत टेक्नीशियन ग्रेड-III कर्मी 29 वर्षीय अभिनाश कुमार पंकज गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुई, जहां रेल कर्मी रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी डाउन लाइन पर आ रही गुड्स ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दायां पैर एड़ी के ऊपर से कटकर अलग हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद उसे राउरकेला अस्पताल ले जाया गया। घायल रेल कर्मी मूल रूप से गोपालगंज, बिहार का रहने वाला बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!