पश्चिमी सिंहभूममनोहरपुरलोकल न्यूज़
मनोहरपुर पूर्वी पंचायत में अबुआ आवास योजना के लाभुक गोपाल सिंह का हुआ गृह प्रवेश
पुराना मनोहरपुर में पंचायत समिति सदस्य उषा देवी ने फीता काटकर नवनिर्मित आवास का किया उद्घाटन, लाभुक को सौंपी गई चाबी

मनोहरपुर: मनोहरपुर प्रखंड के पूर्वी पंचायत अंतर्गत पुराना मनोहरपुर गांव में सोमवार को अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योजना के लाभुक गोपाल सिंह के नवनिर्मित आवास का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। मनोहरपुर पूर्वी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य उषा देवी उर्फ खुशबू ने फीता काटकर आवास का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान लाभुक को आवास की चाबी एवं प्रेशर कुकर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




