Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
पश्चिमी सिंहभूममनोहरपुर

मनोहरपुर के कुम्हारमुंडा में डायरिया से 8 ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर किया इलाज

स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को दी दवाइयां और जरूरत के अनुसार चढ़ाया सलाइन, निगरानी के निर्देश

मनोहरपुर: प्रखंड के कोलपोटका पंचायत अंतर्गत कुम्हारमुंडा गांव में डायरिया की शिकायत से आठ ग्रामीण बीमार पड़ गए। जानकारी मिलने के बाद सोमवार को मनोहरपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार ग्रामीणों का मौके पर ही उपचार किया। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को सलाइन चढ़ाया गया तथा आवश्यक दवाइयां दी गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार करमा पूजा के दौरान कई लोग उपवास पर थे, जिसके बाद मसालेदार भोजन करने से तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी के कारणों की निगरानी की जा रही है। विभाग ने गांव की सहिया और सब-सेंटर की एएनएम को बीमार ग्रामीणों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। साथ ही किसी भी मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने को कहा गया है। बीमार ग्रामीणों में महाली कच्छप (45), देवगी कच्छप (42), जवनी कच्छप (55), गौरी कच्छप (40), सौमंती तिर्की (27), सारु कच्छप (65), लखन कच्छप (42) और मागु उरांव (30) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!