Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
मनोहरपुर

रायकेरा के सनमत प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मना फ्रेशर डे, नए छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने बांधा समां, केंद्र प्रबंधक ने विद्यार्थियों को अनुशासन और कौशल विकास का दिया संदेश

मनोहरपुर: रायकेरा स्थित सनमत प्राइवेट आईटीआई में फ्रेशर डे का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में नए नामांकित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा कार्यक्रम यादगार बन गया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों को संस्थान के वातावरण, अनुशासन, शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था से परिचित कराया गया। फ्रेशर डे के दौरान केंद्र प्रबंधक ने संस्थान से जुड़ी पुरानी यादों और अपने कॉलेज के सफर की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान केवल उसकी इमारत से नहीं, बल्कि वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और उनसे जुड़ी यादों से बनती है। उन्होंने नए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आईटीआई में प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ अपने कौशल का विकास करें तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम के अंत में सभी नए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान का वातावरण उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द से भरा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!