Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
धर्मधर्म समाजसरायकेलासरायकेला खरसावाँ

सरायकेला के हल्दीबनी में सदियों पुरानी परंपरा के साथ संपन्न हुई मां मनसा पूजा, 28 सितंबर को होगा प्रतिमा विसर्जन

वार्षिक पूजा में 300 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल, सुख-शांति, समृद्धि और रोगमुक्ति की मांगी मन्नत

सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत हल्दीबनी गांव में श्री श्री मां मनसा समिति की ओर से सदियों पुरानी परंपरा के तहत श्री श्री मां मनसा देवी की वार्षिक पूजा 26 सितंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूजा में 300 से अधिक श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर मां मनसा के चरणों में माथा टेककर सुख-शांति, समृद्धि, संतान की सुख-समृद्धि और रोगमुक्ति की कामना की। श्रद्धालुओं ने सांप और बिच्छू जैसे विषैले जीवों से सुरक्षा के लिए भी मां से आशीर्वाद मांगा। पूजा का संचालन पुजारी निताई महतो एवं देवराज महतो ने कराया। ग्रामीणों के अनुसार, हल्दीबनी में मां मनसा की पूजा की परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है और मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा मनौती के रूप में मां को प्रतिमा अर्पित करने की परंपरा भी है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में प्रदीप महतो, 2027 में विद्यानचंद महतो, 2028-29 में सुनील महतो, 2030 में राजकिशोर महतो और 2031 में दिलीप महतो द्वारा प्रतिमा अर्पित की जाएगी। पूजा समिति के अनुसार, 27 सितंबर को शाम 3 बजे के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे के बाद पांथा-बकरा प्रसादी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद मां मनसा की प्रतिमा का धार्मिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं और पूजा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!