Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हानखेलझारखंडराज्यराष्ट्रीयशिक्षा जगत

ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने कोलकाता जाएगा जमशेदपुर का 30 सदस्यीय दल

जमशेदपुर:- सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में जमशेदपुर से 30 बच्चों का एक दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता रवाना होगा। प्रतियोगिता का आयोजन 5 और 6 सितंबर को किया जाएगा। जमशेदपुर के दल में 12 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं।

सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के गणेश सिंह, अमित सोनकर और महिला प्रशिक्षक लीना सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने प्रतियोगिता को लेकर कड़ी मेहनत की है और दल का लक्ष्य अधिक से अधिक पदक जीतकर जमशेदपुर का नाम रोशन करना है।

प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व गुरुवार को दल के सदस्यों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सरयू राय ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

विधायक ने खिलाड़ियों को ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर के लिए पदक जीतने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!