Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Chaibasa : भाजपा पश्चिमी सिंहभूम की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

बूथ मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुई चर्चा

चाईबासा : चाईबासा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा पश्चिमी सिंहभूम की जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों और रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : बीएलओ अनीता देवी ने रचा कीर्तिमान, 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाली जिले की पहली बीएलओ बनीं

गीता कोड़ा ने संगठन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत और सक्रिय संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और सेवा, सुशासन तथा संगठन के मूल मंत्र के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ निरंतर संवाद ही पार्टी की सफलता का आधार है। गीता कोड़ा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी समाज के सभी वर्गों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल होती है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : महिला कॉलेज चाईबासा में विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित

अनुशासित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान : नेताओं का संदेश

जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय, समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने, बूथ समितियों को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया। वहीं जे.बी. तुबिद ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में सतीश पुरी, सन्नी पासवान, अजीत सिंह, संजीव राय, प्रताप कटियार महतो, रानी तिरिया, पवन शर्मा, रूप सिंह दास, राजश्री सवैया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!