Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jamshedpur : मानगो में झामुमो नेत्री बाली मार्डी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह

डिमना चौक पर फूल-माला और अंगवस्त्र देकर किया सम्मान, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महिला नेत्री बाली मार्डी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार साझा किए।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : गलवान के अमर वीर गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाली मार्डी को मानगो क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास, हेप्पी तन्तुबाई, बुधनी सुंडी, शिवानी पातर, सुमित्रा देवी, प्रमिला तन्तुबाई, आशा सोरेन, ममता कुम्भकार, आकांक्षा पातर, प्रिया तन्तुबाई, खुशबू कुजूर, मोनिका सुंडी, देवांगी महतो, रूबी प्रामाणिक, निकिता मुर्मू, अनिता सोरेन, रीना हांसदा और नेहा बास्के सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!