Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

मंझारी में भाजपा मंडल की बैठक, मतदाता पुनरीक्षण और संगठन मजबूती पर जोर

मंझारी: भारतीय जनता पार्टी मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मंझारी मंडल की बैठक बुधवार को भरभरिया हाट टांड़ में मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर गोप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो, जिला मंत्री बंशीधर प्रधान और एसटी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह कुंकल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए पंचायत स्तर पर प्रभारी, संयोजक और सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं से बीएलओ के साथ समन्वय कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और नए 18 वर्षीय मतदाताओं का पंजीकरण कराने की अपील की।

उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कलश वंदन अभियान और कलश यात्रा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।

मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!