
- वन विभाग ने ग्रामीणों को जारी की सावधानी बरतने की सलाह
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के चाकुलिया वन क्षेत्र अंतर्गत मानुषमुड़िया उप-बीट के केशरदा बीट क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार हाथियों का एक झुंड वन बेनाशोली से दांदुडीही की ओर जाने वाले मुख्य वन मार्ग के समीप स्थित साल के घने जंगलों में डेरा जमाए हुए है। हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। जंगल से होकर गुजरने वाले राहगीर और ग्रामीण किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण
हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अनावश्यक आवाजाही नहीं करने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों के मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी वन विभाग को देने के लिए कहा गया है।




