कोल्हानक्राइमशासन प्रशासन
Jamshedpur : गोलमुरी में CBI की दस्तक, साइबर ठगी मामले में युवक से पुछताछ

जमशेदपुर : गोलमुरी थानान्तर्गत टुइलाडूंगरी में मंगलवार की सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने दस्तक दी. इस दौरान अधिकारियों ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में जसवीर नामक युवक से पुछताछ की. मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठगी का तार राजवीर से जुड़ा हुआ है. जिसके कारण सीबीआई ने उससे पुछताछ की. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सीबीआई को गुमराह किया गया. जिस घर पर सीबीआई ने छापेमारी की वह जसवीर का घर नहीं है. गृह स्वामी द्वारा विरोध जताए जाने के बाद टीम वापस लौट गई. इस मामले में सीबीआई अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन मीडिया को बयान देने से अधिकारियों ने मना कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Jagnnathpur : सौतन को घर लाने का विरोध करना पहली पत्नी को पड़ा भारी, पति ने गमछा से गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार




