Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमधर्म समाज

Jagnnathpur : सौतन को घर लाने का विरोध करना पहली पत्नी को पड़ा भारी, पति ने गमछा से गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार

जगन्नाथपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ागहातु गांव के कीड़ासाई टोला में दूसरी पत्नी को घर लाने के विवाद में एक महिला की कथित हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को तोड़ागहातु के ग्रामीण मुंडा उदय लागुरी ने सूचना दी कि कीड़ासाई टोला में एक महिला का शव पड़ा है और उसकी हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान शुरु कुई (30 वर्ष), पति कानुराम दिग्गी, निवासी तोड़ागहातु, कीड़ासाई टोला के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कानुराम दिग्गी अपनी दूसरी पत्नी सुर्यामनी तामसोय को घर लेकर आया था। इसी बात को लेकर पहली पत्नी शुरु कुई और कानुराम के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे पहली पत्नी द्वारा दूसरी पत्नी को घर में प्रवेश करने से रोकने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर कानुराम दिग्गी ने गमछे से मुंह दबाकर शुरु कुई की हत्या कर दी।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को दी। इसके बाद मृतका के भाई अरबिंद मुंडा (20 वर्ष), पिता स्वर्गीय रंजीत मुंडा, निवासी हस्तीनापुर माझीसाई, थाना चंपुआ, जिला क्योंझर (ओडिशा) के लिखित आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 103(1) के तहत आरोपी कानुराम दिग्गी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई को आरोपी कानुराम दिग्गी (30 वर्ष), पिता जुन्डिया दिग्गी, निवासी तोड़ागहातु, कीड़ासाई टोला, थाना जगन्नाथपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी टिंकु कुमार दास, राजेश कुमार राय, विश्वनाथ हेम्ब्रम, मनमथो प्रधान तथा जगन्नाथपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9508243546 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : होमलेस वर्ल्ड कप की राह पर झारखंड के पांच फुटबॉलर, नागपुर ट्रायल के लिए रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!