Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

नशे और गलत संगत से बच्चों को बचाने ग्रामीणों ने की विशेष बैठक

गुवा संवाददाता। बिरसानगर टू स्थित चौराहे पर बच्चों को नशे की लत और गलत संगत से दूर रखने को लेकर ग्रामीणों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरा गांव के मुंडा बुधराम चाम्पिया, समाजसेवी प्रशांत चाम्पिया और बबलू चाम्पिया ने की।

बैठक में अभिभावकों को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कम उम्र के कई बच्चे गलत संगत के कारण नशे की ओर बढ़ रहे हैं। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इसका उनके भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और संगत पर नजर रखने तथा उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों को भी नशामुक्त जीवन अपनाना होगा, ताकि घर में सकारात्मक वातावरण तैयार हो सके।

बैठक में नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। ग्रामीणों ने ऐसे मामलों में तत्काल अभिभावकों और संबंधित प्रशासन को सूचना देने तथा सामाजिक स्तर पर निगरानी बढ़ाने की बात कही। साथ ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सामुदायिक स्तर पर दंडात्मक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

बैठक में राजेश चाम्पिया, ऋषि नायक, काटें साहू, मुरली नायक, अशोक महतो, राकेश रोशन चाम्पिया, बीजू चाम्पिया, श्याम चाम्पिया, गोपाल चाम्पिया, मंगल चाम्पिया, चंद्रमोहन केराइ, गोनू चाम्पिया, प्रदान चाम्पिया, जयराम चाम्पिया, बाटू चाम्पिया, डोंनका हाइबुरु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बच्चों को नशे और गलत संगत से बचाने तथा शिक्षा के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!