कोल्हान

महुदी पंचायत सचिवालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, जनसुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने नोआमुंडी प्रखंड के भ्रमण के दौरान महुदी पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय भवन के सुदृढ़ीकरण, विकास कार्यों और उपलब्ध जनसुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को संसाधनों का बेहतर एवं जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय में नवनिर्मित ऊर्जा कक्ष, 15वें वित्त आयोग मद से खरीदे गए पानी टैंकर सहित विभिन्न कक्षों का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली तथा भवन में शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

मनीष कुमार ने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसे केवल कार्यालयीन कार्यों तक सीमित न रखते हुए ग्रामीणों के लिए जनसुलभ सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, संसाधनों के रखरखाव और भवन एवं उपकरणों के नियमित उपयोग पर विशेष जोर दिया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय के सभागार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत चल रही सुनवाई प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों के सत्यापन की जानकारी ली तथा संबंधित कर्मियों से प्रक्रिया की स्थिति जानी।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किए जाएं। पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने तथा मामलों के निष्पादन में दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुनवाई में शामिल लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

मौके पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण उरांव, नोआमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक, महुदी पंचायत की मुखिया सहित संबंधित पदाधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!