कोल्हानझारखंडसरायकेला

राजनगर-सरायकेला मार्ग पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, सड़क बनी ‘तालाब’

राजनगर:रविकांत गोप:राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद सड़क के कई हिस्सों में भारी जलजमाव हो गया है। स्थिति ऐसी है कि सड़क और तालाब में अंतर करना मुश्किल नजर आ रहा है।

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई और सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नजर नहीं आई है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

राजनगर-सरायकेला मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़क है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में जलजमाव और गड्ढों की समस्या के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल स्थल का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!