कोल्हानचाईबासा

भक्ति और उत्साह के बीच भव्य कांवड़ पदयात्रा सम्पन्न, विजेताओं को किया सम्मानित

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता:श्रावण मास के अवसर पर “करने वाले शिव – कराने वाले शिव” संस्था के तत्वावधान में रविवार को भव्य कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। गांधी टोला स्थित करणी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और मंगल आरती के बाद पदयात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर, ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।

पदयात्रा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक कांवड़ों एवं भगवा वेशभूषा के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। समापन स्थल पर शिवभक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

आयोजन के दौरान सर्वश्रेष्ठ कांवड़ प्रतियोगिता में रौनक केड़िया ने प्रथम, आरव कुमार महतो ने द्वितीय और श्रेया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ कांवड़ वेशभूषा में धैर्य लोधा प्रथम, अन्नू अग्रवाल द्वितीय और निखिल शर्मा तृतीय रहे। सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

संस्था ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों एवं नगरवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों और शिवभक्तों के प्रति आभार जताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!