Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

चाईबासा गुरुद्वारा नानक दरबार में भादो संगरांद पर हुआ कीर्तन और अरदास

चाईबासा: प्रकाश गुप्ता:संवत के अनुसार भादो महीने के आरंभ पर सोमवार को चाईबासा स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार में संगरांद का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के ग्रंथी हरभजन सिंह ने बारह माह का पाठ किया।

पाठ के उपरांत ग्रंथी हरभजन सिंह ने साज के साथ मधुर स्वर में गुरबाणी का कीर्तन किया। उन्होंने विभिन्न शबदों का गायन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद भादो महीने से संबंधित श्लोक का पाठ करते हुए उसके आध्यात्मिक भाव और संदेश पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान समूह साध संगत की सुख-शांति, खुशहाली और स्वस्थ जीवन के लिए अरदास की गई। गुरुद्वारा नानक दरबार के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सभी साध संगत को भादो महीने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महीना सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

उन्होंने बताया कि अगला गुरुपरब, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व, 12 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए 10 सितंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री अखंड पाठ आरंभ होगा।

कार्यक्रम के समापन पर संगत के बीच कड़ाह प्रसाद और अल्पाहार का वितरण किया गया। इसी के साथ संगरांद का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!