विश्व आदिवासी दिवस और गुवा गोलीकांड शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर में छात्रों के साथ बैठक

जगन्नाथपुर: इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर परिसर में रविवार को आदिवासी हो समाज महासभा और आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने कॉलेज के छात्रों के साथ बैठक कर विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में छात्रों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी समाज के अधिकारों, भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता के साथ-साथ गुवा गोलीकांड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया गया।
आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय महासचिव सोमा कोड़ा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में भी विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने छात्रों से समाज के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में 8 सितंबर को प्रखंड एवं अनुमंडल समिति के नेतृत्व में गुवा पहुंचकर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम में शामिल होने का भी आह्वान किया गया। छात्रों ने विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिया।
बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिधु, अनुमंडल उपाध्यक्ष पुतकर लागुरी, कानुराम हेस्सा, जामदार गागराई, योगेश्वर लागुरी, कुशनु केराई, तुरी सिंकू, रामसिंह बाहंदा, अंजानी कायम, मंगलसिंह हेस्सा, पूजा हेस्सा, लाको तियु, किरन सिंकू, मोहिनी सिंकू, दिलीप कुमार गोप, अजय तामसोय, लादूरा सिंकू, संजय हेस्सा सहित कई छात्र एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।




