Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : एसआईआर फॉर्म भरकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुरक्षित करें : सरदार शैलेंद्र सिंह

जुगसलाई के सफीगंज में विशेष शिविर के माध्यम से नागरिकों को दिया जा रहा सहयोग

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद की पार्षद नेहा सिंह बंटी सिंह की पहल पर नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए सफीगंज मोहल्ला में विशेष शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में बीएलओ रेखा रानी की सक्रिय भागीदारी से लोगों को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) फॉर्म भरने में लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचकर अपने फॉर्म भर रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं जुगसलाई नगर परिषद रेट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने नागरिकों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया और लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मझगांव में एयर मार्सल पिंगुवा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर

सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी भी कई लोगों में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पर्याप्त जानकारी का अभाव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपना फॉर्म भरें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को सुरक्षित करें। वहीं पार्षद नेहा सिंह बंटी सिंह ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि छोटू वर्मा, कृष्णा तिवारी, बुलेट तिवारी, राजू सिंह, राकेश सिंह, पवन सिंह, नितेश सिंह, अमृतपाल सिंह समेत कई लोग सक्रिय रूप से लोगों की सहायता कर रहे हैं। शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!