Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : सरकारी जमीन पर बने मालगोदामों पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के लिए चिपकाया नोटिस

सुंदरनगर क्षेत्र में कथित अतिक्रमण का मामला, जिला परिषद चेयरमेन बारी मुर्मू ने कहा- जल्द होगी अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई

  • अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग तेज

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर बनाए गए बड़े-बड़े मालगोदामों (वेयरहाउस) के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला परिषद की ओर से संबंधित मालगोदामों पर नोटिस चिपकाया गया है, जिसके बाद गोदाम मालिकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार 8 जुलाई 2026 को जिला परिषद चेयरमेन बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, कार्यपालक अभियंता नकुल ठाकुर तथा सहायक अभियंता प्रताप महंती ने सुंदरनगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने मालगोदामों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान संबंधित मालिकों से भूमि से जुड़े दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

इसे भी पढ़ें : Potka : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत घायलों से एमजीएम में मिलीं दुखनी सोरेन

निरीक्षण के बाद शुरू हुई कार्रवाई की प्रक्रिया

जिला परिषद कार्यालय की ओर से अब मालगोदामों पर कार्रवाई के उद्देश्य से नोटिस चस्पा किया गया है। जिला परिषद चेयरमेन बारी मुर्मू ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर क्षेत्र में भीमसेन शर्मा, विमल शर्मा और अनिल गुप्ता द्वारा सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध अतिक्रमण कर बड़े मालगोदामों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जे के कारण विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रशासन का उद्देश्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 6 सितंबर को शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में सेमिनार करेंगे विधायक सरयू राय

सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा है असर

बारी मुर्मू ने कहा कि सुंदरनगर क्षेत्र में सरकारी जमीन की बड़े पैमाने पर लूट हुई है और यह जांच का विषय है कि करोड़ों रुपये के मालगोदाम सरकारी भूमि पर कैसे बन गए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारी जमीन पर निर्माण हुआ है तो इसमें संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। वहीं प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!