Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : 6 सितंबर को शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में सेमिनार करेंगे विधायक सरयू राय

‘शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान’ विषय पर होगी चर्चा, शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आगामी 6 सितंबर को शहर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित करेंगे। मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय में आयोजित बैठक में इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। सेमिनार का विषय “शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान” रखा गया है। सरयू राय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी की बदहाल यातायात व्यवस्था पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

शिक्षकों के सम्मान पर रहेगा विशेष फोकस

सेमिनार को चार अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा तथा छात्र आंदोलन से जुड़े विषय शामिल होंगे। इन सत्रों में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और सुधार के संभावित उपायों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सरयू राय ने बताया कि सेमिनार में प्राप्त सुझावों और निष्कर्षों के आधार पर झारखंड सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक में एसपी सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, सुधीर सिंह, नीरज सिंह और पवन सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!