Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

Potka : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत घायलों से एमजीएम में मिलीं दुखनी सोरेन

कैरासाईं की हिंसक घटना पर जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

  • दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाईं में महिला कांवरियों के साथ कथित छेड़खानी को लेकर दो कांवरिया समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी महिला दुखनी सोरेन अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक और भक्ति के माहौल में इस प्रकार की हिंसक घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 6 सितंबर को शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में सेमिनार करेंगे विधायक सरयू राय

भक्ति यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दुखनी सोरेन ने कहा कि कांवरिया यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत किया जाना चाहिए था, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों पर हमला होना गंभीर विषय है और प्रशासन को मामले को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। दुखनी सोरेन ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!