Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurक्राइम

Jamshedpur : म्यूचुअल फंड निवेश में 40 लाख रुपये गबन का आरोप, बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा पर गंभीर सवाल

सिदगोड़ा निवासी ने बैंक प्रबंधन पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर : सिदगोड़ा निवासी बबलू कुमार कुंडू ने बैंक ऑफ बड़ौदा की गोलमुरी शाखा पर म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर लगभग 40 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा, गोलमुरी शाखा में है। वर्ष 2020 में बैंक की ओर से उन्हें फोन कर शाखा में बुलाया गया था, जहां तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनंत कुमार ने विभिन्न निवेश योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। बैंक अधिकारियों पर विश्वास करते हुए उन्होंने वर्ष 2020 से लगातार निवेश करना शुरू किया। बबलू कुमार के अनुसार, प्रत्येक निवेश के बदले उन्हें संबंधित दस्तावेज और रसीदें भी प्रदान की गईं, जिससे उन्हें विश्वास था कि उनकी जमा राशि सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पृथ्वी उद्यान पार्क में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राशि निकालने पहुंचे तो खाते में मिले केवल आठ लाख रुपये

पीड़ित ने बताया कि हाल ही में मकान निर्माण के लिए जब वह अपनी निवेशित राशि निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें जानकारी दी गई कि उनके फोलियो संख्या 178551068 एवं 3117835160 में केवल 8 लाख रुपये ही उपलब्ध हैं। जबकि उनका दावा है कि उन्होंने बीते छह वर्षों में लगभग 40 लाख रुपये का निवेश किया है। इस संबंध में जब उन्होंने शाखा प्रबंधक से जवाब मांगा तो उन्हें बताया गया कि राशि खाते में है, लेकिन किसी कारणवश दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद उन्हें लिखित आवेदन देने को कहा गया। बबलू कुमार ने 19 जून 2026 को बैंक में आवेदन जमा कर दिया, लेकिन उनके अनुसार आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन लगातार अलग-अलग बातें कहकर उन्हें टालता रहा और उनकी जमा पूंजी वापस नहीं की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में जेएफसीआई गोदाम विवाद सुलझा, जुलाई माह के राशन उठाव पर बनी सहमति

पुलिस और प्रशासन से शिकायत, मानसिक तनाव में पीड़ित

बबलू कुमार कुंडू ने कहा कि अब उन्हें इस बात का भी संदेह होने लगा है कि निवेश के समय उन्हें जो दस्तावेज और रसीदें दी गई थीं, उनकी वैधता क्या है। उनका आरोप है कि बैंक के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर उनकी मेहनत की कमाई का गबन किया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत सिदगोड़ा थाना तथा वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप से की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने कहा कि यह राशि उनके जीवनभर की कमाई है और यदि उन्हें उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिलती है तो वे गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट में पड़ जाएंगे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : रंकिणी मंदिर विकास कार्य विवाद : विधायक संजीव सरदार के पुतला दहन की सरदार मुड़ा स्वशासन व्यवस्था ने की निंदा

बैंक प्रबंधन ने म्यूचुअल फंड विंग से जुड़ा बताया मामला

दूसरी ओर, बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा के प्रबंधक ने इस मामले को बैंक के म्यूचुअल फंड विंग से जुड़ा हुआ बताया है। उनका कहना है कि निवेश से संबंधित कार्य देखने वाला संतोष नामक व्यक्ति नौकरी छोड़कर जा चुका है और मामले की विस्तृत जानकारी फिलहाल उनके पास नहीं है। बैंक प्रबंधन के अनुसार संबंधित विंग द्वारा इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है और जांच की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि पीड़ित का आरोप है कि अब तक उन्हें न तो उनकी राशि के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी गई है और न ही किसी प्रकार का समाधान उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में यह मामला बैंकिंग व्यवस्था और निवेशकों के भरोसे से जुड़ा गंभीर विषय बन गया है, जिस पर संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!