Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurझारखंड

Jamshedpur : पृथ्वी उद्यान पार्क में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

स्व. सैनिक जसवंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर सिविल डिफेंस ने किया आयोजन

जमशेदपुर : सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) मानगो के डिवीजनल वार्डेन बलबंत सिंह के नेतृत्व में स्वर्गीय सैनिक जसवंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पृथ्वी उद्यान पार्क, मानगो में वृक्षारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पी.के. झा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक दिलावर साहू, गायत्री परिवार के ट्रस्टी सुरेश लाल तथा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में जेएफसीआई गोदाम विवाद सुलझा, जुलाई माह के राशन उठाव पर बनी सहमति

पेड़ों का संरक्षण ही पर्यावरण सुरक्षा की कुंजी : सरयू राय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि एक पेड़ दस पुत्रों के समान होता है और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलाई माह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है और यह प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को याद करने का अवसर है। ब्रिगेडियर पी.के. झा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। वहीं प्रदीप कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य बताया। डिवीजनल वार्डेन बलबंत सिंह ने कहा कि भोजन और पानी के बिना कुछ दिन जीवित रहा जा सकता है, लेकिन ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए पेड़-पौधों का महत्व समझते हुए उन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में वाल्मीकि सिंह, आजाद सिंह, नित्यानंद सिंह, विनोद राय, कैलाश सिंह, मृत्युंजय सिंह, राजेश कुमार, बबलू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!