Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

तीन दिन से लापता बुजुर्ग को सुरक्षित घर पहुंचाया, आनन्द हेम्ब्रम की पहल से परिवार में लौटी खुशियां

मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम): पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के कुमीरमुडी गांव निवासी बासेत किस्कू, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाते हैं, सोमवार (20 जुलाई 2026) से लापता थे। खेत जाने की बात कहकर घर से निकले बासेत किस्कू वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश के बाद स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुरुवार (23 जुलाई 2026) को उनके पुत्र सुनील किस्कू ने झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आनन्द हेम्ब्रम ने अपने सहयोगियों के साथ खोज अभियान शुरू किया और बासेत किस्कू को सुरक्षित खोज निकाला।

उन्हें अपने घर लाकर भोजन कराया गया तथा उनके पुत्र को फोन कर बुलाया गया। बाद में बासेत किस्कू को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पिता को सुरक्षित वापस पाकर सुनील किस्कू ने आनन्द हेम्ब्रम और उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा, चैतन सोरेन सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!