Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : मन्नान मलिक के निधन पर बन्ना गुप्ता ने जताया गहरा शोक, बताया अपूरणीय क्षति

पूर्व मंत्री ने दिवंगत नेता के जनसेवा और सामाजिक योगदान को किया याद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे राज्य की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि मन्नान मलिक एक सरल, सौम्य, संवेदनशील और जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा आम लोगों की समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया। बन्ना गुप्ता ने कहा कि मन्नान मलिक का राजनीतिक और सामाजिक योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनके निधन से एक ऐसे जननेता की कमी महसूस होगी, जिन्होंने अपने कार्यों से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : न्युवोको विस्टास का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, एबिटिडा 572 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना

बन्ना गुप्ता ने कहा कि मन्नान मलिक का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और लोगों से जुड़ाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज और राजनीति के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा स्मरणीय रहेंगे। पूर्व मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि मन्नान मलिक की स्मृतियां और उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!