Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur/Patna : आईआईबीएम एवं जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह के मुख्य संरक्षक बने सरयू राय

पटना में आयोजित 48वें वार्षिक समारोह में हुई घोषणा, सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मिली मंजूरी

  • रोजगारपरक शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर रहेगा विशेष फोकस
  • विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर होगा जोर

जमशेदपुर/पटना : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं शिक्षाविद् पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सरयू राय को आईआईबीएम एवं जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह का मुख्य संरक्षक नामित किया गया है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह निर्णय पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित संस्थान के 48वें वार्षिक समारोह के दौरान लिया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित सिंह द्वारा सरयू राय के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। समारोह में संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। संस्थान प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि सरयू राय के अनुभव और मार्गदर्शन से संस्थान को शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास की नई दिशा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Gua/Kiriburu : भारी बारिश से किरीबुरू बेहाल, दो तालाबों के बीच की सड़क जलमग्न

खुसरूपुर में विकसित होगा आधुनिक एकीकृत शैक्षणिक परिसर

वार्षिक समारोह से पूर्व आयोजित बोर्ड बैठक में पटना के खुसरूपुर में एक आधुनिक एकीकृत शैक्षणिक परिसर विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रस्तावित परिसर में विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक, तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में संस्थान के विस्तार, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और रोजगार के अनुरूप प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए, ताकि वे प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। संस्थान का उद्देश्य शिक्षा को उद्योग और रोजगार की आवश्यकताओं से जोड़ना है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

पैरामेडिकल और नवाचार आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी

संस्थान प्रबंधन ने आने वाले समय में पैरामेडिकल विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कौशल विकास, नवाचार आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलती औद्योगिक, तकनीकी और व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। संस्थान के महानिदेशक प्रो. रोहित सिंह ने कहा कि प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों, पूर्व प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, शिक्षाविदों और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों की सहभागिता से संस्थान को भविष्य की योजनाओं के लिए व्यापक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का आगामी विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण पर केंद्रित रहेगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!