Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*यूजीसी नेट-जेआरएफ में आयुष्मान ने हासिल किया राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान* 

चाईबासा। यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा 2026 के जारी परिणाम में चाईबासा के आयुष्मान ने कंप्यूटर साइंस विषय में शानदार सफलता हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 99.9932640 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। आयुष्मान चाईबासा स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बृजेश पांडे के पुत्र हैं।

यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में आयुष्मान ने 248 अंक प्राप्त किए। परीक्षा में जेआरएफ के लिए क्वालीफाइंग अंक 214 तथा पीएचडी के लिए 180 अंक निर्धारित थे। इसके बावजूद उन्होंने निर्धारित क्वालीफाइंग अंक से काफी अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयुष्मान ने वर्ष 2025 में एनआईटी जमशेदपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 85.68 सीजीपीए प्राप्त किया था। वर्तमान में वह हैदराबाद स्थित अपटूम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एआई मशीन टूल्स एसोसिएट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ खाली समय में नियमित अध्ययन करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की।

बृजेश पांडे ने बताया कि आयुष्मान शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं और करियर निर्माण के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उनमें भाग लेने के साथ-साथ खाली समय में विद्यार्थियों को सफलता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा भी देते हैं।

आयुष्मान की इस उपलब्धि से चाईबासा में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर बृजेश पांडे को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!