Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

28वीं एसआर रूंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंजीता बिरुआ का शानदार प्रदर्शन, दो खिताब पर किया कब्जा

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता: बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में एसआर रूंगटा ग्रुप के प्रायोजन में आयोजित 28वीं एसआर रूंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता में मंजीता बिरुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो खिताब अपने नाम किए। उन्होंने अंडर-13 बालिका एकल के फाइनल में अनुष्ठा बिरुआ को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद अंडर-15 बालिका एकल में भी मंजीता ने श्रद्धा कर्मकार को सीधे सेटों में 15-13, 15-8 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

अंडर-17 बालिका एकल में अमृता कुजूर ने सुभानी बारी को 15-4, 15-5 से हराकर खिताब जीता। अंडर-13 बालिका युगल में अनन्या सिंकु और अनुष्ठा बिरुआ की जोड़ी ने प्रसिद्धी त्रिपाठी और तृषा चटर्जी की जोड़ी को हराया। महिला युगल में शैरोन एवेंजलिन कुजूर और माही कच्छप की जोड़ी ने सलोनी बिरुआ और सुप्रिया सिद्धू की जोड़ी को मात दी।

अंडर-13 बालक एकल में दिलशाद आलम ने हर्षरंजन कोड़ाह को हराकर खिताब जीता, जबकि अंडर-15 बालक एकल में अमन देवगम ने सुजल बागे को शिकस्त दी। अंडर-13 बालक युगल में अभिजीत पिंगुआ और अमरदीप पूर्ति की जोड़ी ने नवनीत प्रधान और गगन बानरा की जोड़ी को 15-11, 15-13 से हराया। अंडर-15 बालक युगल में संजय हांसदा और साहिल नायक की जोड़ी ने वेदांत सतपति और उत्कर्ष हांसदा की जोड़ी को 15-14, 15-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

वहीं अंडर-17 बालक एकल के फाइनल में संजय बिरहोर और अमन देवगम आमने-सामने होंगे। अंडर-19 बालक एकल में सूरज प्रकाश तामसोय और हर्षदीप बिरुआ के बीच मुकाबला होगा। अंडर-17 बालक युगल के फाइनल में संजय देवगम-जोतिन बिरुआ की जोड़ी का सामना संजय बिरहोर-सूरज जारिका की जोड़ी से होगा। अंडर-19 बालक युगल में शिवचरण पूर्ति-सूरज जारिका की जोड़ी और आदित्य रावत-हर्षदीप बिरुआ की जोड़ी भिड़ेंगी।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 13 अगस्त को खेले जाएंगे। फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, चाईबासा के सचिव अशोक जोशी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!